खेलो इंडिया सेंटर बोकारो का शानदार प्रदर्शन, जीते 8 पदक

 


25-26 अगस्त 2025 को शिक्षा विभाग, बोकारो की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2025 में खेलो इंडिया सेंटर बोकारो के खिलाड़ियों ने +2 उच्च विद्यालय, चंदनकियारी का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कुल 8 पदक (4 स्वर्ण एवं 4 रजत) जीतकर जिला का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कंपाउंड गर्ल्स इवेंट में  कुमकुम कुमारी – स्वर्ण, मनीष कुमारी – रजत, कंपाउंड बॉयज इवेंट : विष्णु बाउरी – स्वर्ण, रिकर्व गर्ल्स इवेंट : साक्षी कुमारी – स्वर्ण, अमृता कुमारी – रजत, रिकर्व बॉयज इवेंट : सूरज कुमार तिवारी – स्वर्ण, सागर कुमार महतो – रजत, इंडियन राउंड बॉयज इवेंट : अमित बाउरी – रजत प्राप्त किया। 

कुल आठ पदकों से चमका बोकारो

इस प्रतियोगिता में खेलो इंडिया सेंटर बोकारो के खिलाड़ियों ने कुल 8 पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि सही प्रशिक्षण और अनुशासन से सफलता निश्चित है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने जिले के खेल प्रेमियों और अभिभावकों में उत्साह का संचार किया है। खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय प्रशिक्षकों एवं खेलो इंडिया सेंटर बोकारो के मार्गदर्शन को दिया। इस सफलता ने जिले में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दी है। इसकी जानकारी जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन ने मंगलवार शाम को दी।

और नया पुराने