भाजपा का चास में पैदल मार्च, हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन


भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश के आह्वान पर बोकारो विधानसभा भाजपा द्वारा चास प्रखंड कार्यालय में पूर्व विधायक बिरंची नारायण के नेतृत्व में झारखंड के हेमंत सरकार के खिलाफ पैदल मार्च कर जोरदार प्रदर्शन  किया। भाजपा ने राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन के माध्यम से कराते हुए मांग किया गया. सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या की सीबीआई जांच कराने एवं नगड़ी के रैयतों को रिम्स 2 के नाम पर छीनी जा रही जमीन किसानों को वापस दिलाने केलिए राज्य सरकार को  निर्देशित करने की मांग की।मुख्य वक्ता के रूप में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि संवेदनहीन भ्रष्ट एवं निकम्मी हेमंत सरकार में राज्य की स्थिति दिनोदिन बद  से बदतर होती जा रही। राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। राज्य सरकार के संरक्षण में अपराधी, माफिया ,दलाल , बिचौलियों ने पूरे सरकारी  तंत्र पर कब्जा जमा लिया है।  इनका विरोध करने पर नृशंस हत्या , बिना कारण मुकदमे,धमकी ,फिरौती जैसी सजा  सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भुगतने केलिए विवश होना पड़ रहा है। 

राज्य की विधि व्यवस्था हो चुकी है ध्वस्त 


सरकारी रजिस्टर में दर्ज आंकड़े बता रहे की राज्य में प्रतिमाह 5000 से अधिक हत्या ,लूट,बलात्कार,डकैती जैसे गैर जमानती आपराधिक मामले घटित हो रहे। संथाल परगना के प्रसिद्ध सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता की राज्य की पुलिस द्वारा  एनकाउंटर दिखाकर नृशंस हत्या कर दी गई। राज्य पुलिस जिन्हें अपराधी बता रही वे लोकतांत्रिक तरीके से राज्य में विभिन्न दलों के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे। सामाजिक कार्यकर्ता के नाते 250 से अधिक गरीब आदिवासी बच्चों को पढ़ाते थे।उनके भोजन,आवास की चिंता करते थे। साथ ही क्षेत्र में व्याप्त अवैध उत्खनन, पत्थरों की तस्करी का विरोध करते थे जो माफिया तत्वों को पसंद नहीं था। प्रदर्शन में मुख्य रूप से मुकुल ओझा,कमलेश राय, डॉ परिंदा सिंह, धिरज झा, मुकेश राय, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष रघुनाथ टुड्डू, आरती राणा, मनराज सिंह, जयप्रकाश तापड़िया, चक्रधर शर्मा, माथुर मंडल, ऋषभ राय, त्रिपुरारी तिवारी, शैलेन्द्र महतो, अवधेश यादव, हरिश सिंह, अविनाश सिंह, विनय किशोर आदि मौजूद थे 

और नया पुराने