पत्नी का अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने और दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने के आरोपी बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर निवासी 32 वर्षीय सैयद मो. अजीज को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। उनकी पत्नी ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला दर्ज करवाया था। कांड की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त सैयद मोहम्मद अजीज को ग्राम मखदुमपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस काण्ड के अनुसंधानकर्ता पुनि नवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी, बालीडीह थाना है। इस छापामारी टीम में अनुसंधानकर्ता के अलावे पुअनि अजय कुमार राय, आ0-1084 बैजनाथ राउत शामिल थे, आरोपी के पास से एक काला रंग का सैमसंग कंपनी का ग्लैक्सी ए-55 स्मार्ट फोन, एक नीला रंग का सैमसंग कम्पनी का ग्लैक्सी ए-12 स्मार्ट फोन बरामद किया गया है।
Tags
क्राइम
