गोमिया में हाथियों का कहर: एक हफ्ते में 5 मौतें, कई घायल, प्रशासन अलर्ट


बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में विगत एक सप्ताह में 5 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका इलाज रिम्स में चल रहा है हाथियों को भगाने या दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के लिए वन विभाग की ओर से ग्रामीणों के बीच मशाल और टॉर्च का वितरण किया गया है। 


वहीं पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से एक विशेष टीम को बुलाया गया है. आईएफएस ऑफिसर संदीप शिंदे ने बताया कि 42 हाथियों का झुण्ड दो भागों में बंट गया है गोमिया क्षेत्र में चार हाथी हैं, उनमें से एक मादा हाथी काफी गुस्से में है। उसके गुस्से का कारण जांनने के लिए वंतारा की टीम से भी सलाह ली जा रही है

और नया पुराने