Bokaro News: चेकिंग के दौरान ‘पापा’ नंबर प्लेट वाली थार पकड़ी, नशे में पकड़े गए 4 आरोपी


बोकारो जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर 22 फरवरी को पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह द्वारा संवेदनशील स्थानों पर किए जा रहे छापामारी एवं वाहन चेकिंग के दौरान काले रंग के थार के नंबर प्लेट, जिसमें पापा लिखा हुआ था, उसमे सवार दो युवक रात के 10 बजे बोकारो से चास की ओर जा रहे थे. उन्हें जब रुकने का इशारा किया गया तो वहां लगे बेरिकेडिंग को तोड़ते हुए वे भागने लगे. पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को पकड़ा। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में पता चला कि थार पर सवार दोनों युवक शराब के नशे में पाए गए. पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकडाए गए थार वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर JH09BN 4141 है. इसलिए नंबर को डिजाइन करके पापा लिखा हुआ था.  

टाटा पंच में शराब पिए हुए था चालक 

उसी स्थान पर वाहन जांच के कम में एक टाटा पंच कार नम्बर JH09BA 5612 को रोककर जांच किया गया तो कार का चालक शराब पिए हुए पाया गया, जिसका कार जब्त किया जाने लगा तो वाहन का चालक एवं उसमें बैठा एक व्यक्ति जांच अधिकारी से उलझ गए एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया। उक्त दोनों व्यक्तियों को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं इनके विरूद्ध बीएससिटी थाना में मामला दर्ज करते हुए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया। पकड़ाए दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया। गिरफ्तार किए चारों आरोपियों में भगवती कॉलोनी चास निवासी शिव कुमार, बिहार कॉलोनी निवासी नितेश कुमार, पंच कार का चालक अशोक कुमार व मिथिलेश कुमार ठाकुर के नाम शामिल हैं. जांच के दौरान पुलिस उपाधीक्षक, नगर, आलोक रंजन एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, विद्या शंकर, थाना प्रभारी, बीएससिटी, थाना प्रभारी सेक्टर 4, थाना प्रभारी हरला, थाना प्रभारी यातायात एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी शामिल थे। 

और नया पुराने