श्री बजरंग विजय समिति की बैठक जनवृत 1 राम मंदिर गोलम्बर के पास हुई. बैठक की अध्यक्षता बजरंग विजय समिति के संस्थापक एव अध्यक्ष शंभु सिंह ने किया। जिसमे 27 मार्च दिन शुक्रवार को बैठक के दौरान संस्थापक शंभु सिंह ने कहा कि रामनवमी जुलूस बारी को कोऑपरेटिव, रेलवे फाटक,रीतुडीह,झोपडी कालोनी,एलच मोड,माराफारी एरिया, कोऑपरेटिव कालोनी, दुंदीबाग,सिटी सेटर सेक्टर 4 , सेक्टर 8 ,सेक्टर 9,सेक्टर 12 आदि जगह से गाजे बाजे के साथ झांकियां एवं राम नवमी जुलूस के साथ दोपहर 03:00 बजे से निकाल कर संध्या 07:00 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। इसकी जानकारी बजरंग विजय समिति के संस्थापक शंभु सिंह ने दी. बैठक में अनिल कुमार, कुमार राकेश रंजन,अखिलेश कुमार,विशेश्वर बम ,उमाशंकर यादव, विष्णु भगवान साव ,,कुन्दन कुमार,सुभील प्रसाद,रमन पंडित,दिपक कुमार, जितेंद्र पंडित, नितेश कुमार, राजीव सिह ,डा वेंकटेश शर्मा,सुनिल मोहंती,सुदामा रविदास,राम भागवत साहु,अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
Tags
झारखण्ड
