13 दिनों से सेक्टर 2A से लापता महिला की हत्या, झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव


बोकारो के सेक्टर 2 ए, क्वार्टर नंबर 1-002 की गायब महिला 55 वर्षीया नमिता देवी का शव सोमवार को चंदनकियारी के इन्द्रटांड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप से बरामद किया गया है। महिला का शव झाड़ियों में फेंका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार महिला के शरीर को आग भी लगा दी गई थी। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला  है। महिला के पुत्र अमर कुमार गोप ने शव की शिनाख्त की। उन्होंने कहा कि उनकी माता नमिता देवी 20 जनवरी से लापता थी। मृतका मूल रूप से बालीडीह थाना क्षेत्र के बनसिमली की रहने वाली 55 वर्षीय नमिता देवी के रूप में हुई है, मौके पर एफएसएल (FSL) और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। 


शव को जलाने की हुई है कोशिश 

घटना स्थल पर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने खुद पहुंचकर मामले की अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गए हैं. एसपी ने बताया कि महिला का शव दो-तीन दिन पुरानी लग रही है. शव को जलाने की कोशिश की गई है। दुष्कर्म की घटना से फ़िलहाल इंकार नहीं किया जा सकता है। मृतका महिला के पति का नाम हरे राम गोप है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और हत्या के तरीके का खुलासा हो पाएगा।

और नया पुराने