चास–फुसरो नगर निकाय चुनाव : चौथे दिन 50 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री, 97 नामांकन दाखिल


नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिले में नामांकन प्रपत्रों की बिक्री एवं नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चौथे दिन बोकारो जिले के दोनों नगर निकाय क्षेत्रों में कुल 50 अभ्यर्थी ने नामांकन प्रपत्रों की खरीदारी की। चास नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए कुल 03 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 27 उम्मीदवारों ने प्रपत्र लिया। वहीं, नगर परिषद फुसरो में अध्यक्ष पद के लिए कुल 01 अभ्यर्थी तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 19 अभ्यर्थी ने नामांकन प्रपत्र की खरीदारी की। इस प्रकार, दूसरे दिन जिले के दोनों नगर क्षेत्रों में कुल 50 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन प्रपत्र खरीदा गया।

97 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चे दाखिल किया 

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत नामांकन के चौथे दिन चास नगर निगम के महापौर पद के लिए 04 एवं एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 64 अभ्यर्थियों तथा नगर परिषद फुसरो के अध्यक्ष पद के लिए 02 एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 27 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। महापौर पद के लिए भोलू पासवान, विकास कुमार पाण्डेय, गजेंद्र प्रसाद हिमांशु, निधि कुमारी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं, फुसरो नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए सहोदरी देवी एवं बिना कुमारी ने नामांकन पर्चे दाखिल किया। इस संबंध में दोनों नगर पार्षद के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष कुल 97 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चे दाखिल किया।

और नया पुराने