झारखंड के तीन जिलों के 14 मजदूर दुबई में फंसे, अब वतन लौटने की लगा रहे हैं गुहार


झारखंड के बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग जिले के 14 मजदूर दुबई में फंस गए हैं वे अब अपने देश वापस आने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं फंसे हुए मजदूरों में गिरिडीह के 4, हजारीबाग के 9 और बोकारो के 1 मजदूर शामिल हैं। इन सभी मजदूरों को एएमसी कंपनी में टॉवर लगाने के काम को करने के लिए ले जाया गया था, लेकिन टॉवर का काम खत्म होने के बाद इन्हें अब पाइप लाइन का काम करने के लिए विवश किया जा रहा है वहीं जो मजदूरी इनके लिए तय की गई थी, उससे कम मजदूरी इन्हें दिया जा रहा है। 


मजदूरों को पेट पालना भी मुश्किल हो गया

मजदूरों का कहना है कि जब वे पैसे की कटौती के बारे में पूछते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि आपलोगों के वीजा, लाने का किराया आदि की कटौती की जा रही है इसलिए कम वेतन दिया जा रहा है ऐसे में उनलोगों का अपना पेट पालना भी मुश्किल हो गया है विवश होकर मजदूरों ने हजारीबाग के सिकंदर अली से संपर्क कर अपने देश वापसी की मांग सरकार से करने की गुहार लगाई है। सिकंदर अली इसके पहले भी कई लोगों को वतन वापस लाने का काम कर चुके हैं. फ़िलहाल सिकंदर अली ने झारखंड सरकार से उन मजदूरों को वापस लाने की मांग की है  

और नया पुराने