लड़की से प्यार और उसके बाद उससे शादी करने के चक्कर में एक युवक बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 बसन्ती मोड़ के समीप लगे जियो के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर वह करीब आधे घण्टे चढा रहा। वह 5 बजे शाम को चढ़ा था, जिसे 5.30 बजे उतारा गया. इसे देखकर बहुत लोगों को फ़िल्म शोले की वह दृश्य याद आ गई, जिसमें अभिनेता धर्मेंद्र वीरू के रोल में बसन्ती से शादी करने के लिए पानी की टँकी में चढ़ गए थे। उसी तरह यह लड़का बसन्ती से नहीं बल्कि किसी दूसरी लड़की से प्यार के चक्कर मे बसन्ती मोड़ के टॉवर में चढ़ गया था। उसे टॉवर में चढ़ा देख काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गए.
फेसबुक से दोनों की हुई थी दोस्ती
लड़का मध्य प्रदेश के गुना जिले के जौहरी निवासी 25 वर्षीय युवक भोजराज चंदेल की दोस्ती सेक्टर 9 कुम्हार चौक नेपाली पाड़ा की रहने वाली नाबालिग लड़की से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। उसके बाद से एक बार लड़की से इस लड़के की मुलाकात भी हुई थी। लड़का ने बातचीत के दौरान कहा कि एक बार लड़की खुद मध्य प्रदेश पहुंचकर मिली थी। लड़का वसुंधरा कंपनी में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता है। वह बुधवार को ही गुना से यहां आया था। पुलिस के पूछताछ के दौरान कहा कि अगर उससे पुलिस मोबाइल से संपर्क नहीं करती तो वह ऊपर से कूद जाता। हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि फिलहाल लड़के से गहन पूछताछ कर रही है।
Tags
झारखण्ड
