अश्लील गाने पर डांस करना शिक्षकों को पड़ा भारी, डीईओ ने शो-कॉज किया जारी


बोकारो जिले के कसमार स्थित पीएम श्री राज्य संपोषित प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षकों का अश्लील गाने पर डांस करना भारी पड़ गया है। यह 24 जनवरी का है। सरस्वती माता के प्रतिमा विसर्जन से पूर्व स्कूल कैंपस में अश्लील गाने पर स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों संग जमकर डांस किया। उसके बाद देखते-देखते डांस का वीडियो वायरल हो गया। उसी समय जिला शिक्षा पदाधिकारी की नजर भी इस पर पड़ी। उसके बाद 28 जनवरी को उन्होंने स्कूल के हेडमास्टर सहित 7 शिक्षकों को शो-कॉज कर दिया। जिनको शो-कॉज किया गया, उनमें प्रधानाध्यापक फारूक अंसारी, पीजीटी टीचर अवनीश कुमार झा, पीजीटी टीचर धनंजय कुमार, पीजीटी टीचर अशोक रजवार, टीजीटी टीचर प्रशांत ओझा, रिशु कुमार, प्रयोगशाला सहायक और सुदीप शर्मा, लिपिक के नाम शामिल हैं।  


शिक्षकों का यह कृत्य निंदनीय एवं आपत्तिजनक 

डीईओ लोहरा ने अपने पत्र में खा है कि पीएम श्री एसएस० +2 उच्च विद्यालय, कसमार, बोकारो का सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम का जिले में विडियों वायरल हुआ है। जिसमें अश्लील गाने पर शिक्षक छात्र के साथ नाचते हुए पाए गए हैं। जो अत्यन्त खेद का विषय है। शिक्षकों का यह कृत्य निन्दनीय एवं आपत्तिजनक है, इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। जबकि इस विद्यालय को भारत सरकार की ओर से विशेष विद्यालय की श्रेणी में नामित करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सभी तरह की आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। उसके बावजूद आपलोगों के द्वारा विद्यालय जिसे शिक्षा का मंदिर की परिभाषा दी जाती है. ऐसे स्थल पर इस तरह का कृत्य निंदनीय एवं आपत्तिजनक है। आप सभी अवगत हैं कि विद्यालय में छात्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं भी पढ़ती है, जिसपर मानसिक दूष्प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिस आशा एवं विश्वास के साथ अभिभावक सरकारी विद्यालयों में पढ़ने के लिए छात्र-छात्राओं को भेजते हैं उनकी विभाग एवं विद्यालय के प्रति क्या मनोदशा हुई होगी स्पष्ट करें। क्यों नहीं इस आरोप के आधार पर आपलोगो के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए। 


और नया पुराने