सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के बीएससिटी कॉलेज और कब्रिस्तान के बीच एक सुनसान जगह पर एक महिला का शव मिला है। जिसकी वजह से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। शव को देखने से पता चला कि महिला के सिर को कुचल दिया गया है।
50 से 55 वर्ष उम्र होने की संभावना, पोस्टमार्टम से होगी पुष्टि
महिला की उम्र लगभग 50 से 55 के बीच के होने की संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि मृतका की उम्र क्या है। पुलिस को सुबह 8.30 बजे इसकी सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद एसपी हरविंदर सिंह, सेक्टर 6 थाना सहित कई थानों के थाना प्रभारी पहुंच गए। वहीं डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। दुष्कर्म की संभावना से भी इनकार नहीं, हर एंगल से जांच
इस संदर्भ में एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि संभवत: जिस महिला का शव मिला है, वह अगल-बगल के किसी गांव की होगी। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल से कुछ नमूने लिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दुष्कर्म की घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
Tags
क्राइम
