महापौर की कुर्सी के लिए बढ़ी सियासी हलचल, पहले दिन 16 दावेदारों ने लिया पर्चा


नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिले में नामांकन प्रपत्रों की बिक्री एवं नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन बोकारो जिले के दोनों नगर निकाय क्षेत्रों में कुल 198 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्रों की खरीदारी की। चास नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए कुल 16 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 116 उम्मीदवारों ने प्रपत्र लिया। वहीं, नगर परिषद फुसरो में अध्यक्ष पद के लिए कुल 02 उम्मीदवारों तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 64 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र की खरीदारी की। इस प्रकार, पहले दिन जिले के दोनों नगर क्षेत्रों में कुल 198 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन प्रपत्र खरीदा गया।

जिला प्रशासन ने की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

नामांकन प्रक्रिया को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने एसडीओ कार्यालय, चास परिसर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेरमो कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार के समक्ष बैरिकेटिंग की व्यवस्था की है। इसके तहत केवल उम्मीदवार, उनके प्रस्तावक एवं समर्थकों को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नामांकन  प्रपत्र की बिक्री एवं नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 04 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

महापौर के लिए इन्होंने खरीदा पर्चा

महापौर के लिए पर्चा खरीदने वालों में राज कुमार, प्रदीप वर्मन, बिनोद कुमार, अमर कुमार चौरसिया, प्रिया चौरसिया, सुनील कुमार महतो, मंजूर अंसारी, विकास कुमार पाण्डेय, उमेश ठाकुर, सावित्री देवी, अनिल कुमार वर्मा, गजेन्द्र प्रसाद हिमांशु, अरबिन्द कुमार, अमभ सिंह, निधि कुमारी, निमाई महतो के नाम शामिल हैं।

और नया पुराने