निवर्तमान उप महापौर अविनाश कुमार मंगलवार को करेंगे नामांकन


चास नगर निगम मेयर प्रत्याशी के रूप में निवर्तमान उप महापौर अविनाश कुमार 3 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। चास स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में निवर्तमान उपमहापौर कुमार ने कहा कि 2015 से 2020  तक के बीच नरेंद्र मोदी और रघुवर दास के सरकार में चास नगर निगम ने विकास के मामले में अनेक बाधाओं के बावजूद उत्कृष्ट कार्य किया था. उक्त कार्यकाल में नगर निगम के महापौर एवं अधिकारियों की मनमर्जी के खिलाफ उन्होंने अन्य वार्ड पार्षद के साथ मिलकर अनेक बार आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन किया था. आज झारखंड की सरकार पिछले 6 वर्षों से नगर निगम को भंग कर अपनी मनमर्जी कर रही थी. भारतीय जनता पार्टी के दबाव एवं  उच्च न्यायालय झारखंड के सख्त रुख के कारण हेमंत सोरेन सरकार चुनाव कराने को बाध्य हुई है.


चास की जनता का मिलेगा आशीर्वाद 

कुमार ने कहा कि चास नगर निगम में हम वार्ड पार्षद ने जो काम सामूहिक रूप से किया है. क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद उन सभी कामों को पूर्ण करने का कार्य आमजनता के साथ सामूहिक रूप से करने का प्रयास करूंगा. प्रेस वार्ता में अविनाश कुमार ने समाज के 21 गणमान्य लोगों का अंग वस्त्र देकर आशीर्वाद ग्रहण किया. जगदीश बरनवाल, दिलीप सिंह, साधु शरण प्रसाद, सुरेंद्र पांडेय, अमरजीत सिंह भाटिया, अरुण शर्मा, शंकर दत्ता,भुनेश्वर यादव, विक्की सिंह राठौड़, बालकृष्ण मुरारी, रामकिंकर माहथा, नरोत्तम झा,जज यादव, रानी माली को अंग वस्त्र देकर अविनाश कुमार ने आशीर्वाद लिया. प्रेस वार्ता में अभय कुमार मुन्ना, सुनील सिंह, सुबोध कुमार सिंह, जयशंकर सिंह, विश्वनाथ शर्मा, डॉक्टर एस कुमार, अधिवक्ता रंजीत कुमार, महानंद महतो, जितेंद्र दास, संदीप कुमार टुन्ना, उमेश प्रसाद, सितेश कुमार आजाद,संजीत बरनवाल आदि मौजूद थे. 

और नया पुराने