Chinmaya Vidyalaya Bokaro के 67 से अधिक विद्यार्थियों का JEE Main -1 2026 में शानदार प्रदर्शन


चिन्मय विद्यालय, बोकारो ने एक बार फिर जेईई मेंस परीक्षा के परिणामों में बाजी मारी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित होने वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन्स) के फेज - 1 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अभी तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिन्मय बोकारो के 67 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। विद्यालय के इशान सिन्हा ने 99.727 परसेंटाइल अंक के साथ टॉप किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर आर्यन 99.589 परसेंटाइल के साथ सफल हुए। बता दें कि कुल 40 विद्यार्थियों को 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। परिणाम सामने आने के बाद चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, विद्यालय के अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा और उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। सफल विद्यार्थियों को विद्यालय में बुलाया गया और अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय ने सभी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया।

इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी

जेईई मेंस फेज - 1 परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के बारे में विस्तृत रूप से बात की जाए, तो इशान सिन्हा को 99.727 परसेंटाइल, आर्यन को 99.589 परसेंटाइल, के. सूर्या श्रवण को 99.31 परसेंटाइल, ऋषु राज को 98.97 परसेंटाइल, मिशिता सिंह को 98.906 परसेंटाइल, प्रियांशु राज को 98.86 परसेंटाइल, नारायण राय को 98.51 परसेंटाइल, ऋषु कुनाल को 98.5 परसेंटाइल, अतुलित जय को 97.82 परसेंटाइल, प्रियांशु मज़ी को 97.78 परसेंटाइल, ऋषि प्रसाद को 97.37 परसेंटाइल, अर्पित राज को 97.292 परसेंटाइल, सत्यम कुमार झा को 96.96 परसेंटाइल, अभी कुमार को 96.91 परसेंटाइल, सिद्धांत सिन्हा को 96.78 परसेंटाइल, चिराग कुमार झा को 96.47 परसेंटाइल, वेद कुमार को 96.44 परसेंटाइल, मिश्खा भगत को 95.936 परसेंटाइल, ऋतिक गुप्ता को 95.9 परसेंटाइल, आर्यन चौरसिया को 95.68 परसेंटाइल, अभ्यास मलिक को 95.455 परसेंटाइल, सुमित कुमार सौ को 95.41 परसेंटाइल, साहिल कैसर को 95.41 परसेंटाइल, अनिकेत राज मंडल को 94.86 परसेंटाइल, अर्नब कांति महतो को 94.35 परसेंटाइल, अदित्या आनंद को 93.98 परसेंटाइल, तन्मय गुप्ता को 93.24 परसेंटाइल, हर्षित कुमार को 93.11 परसेंटाइल, आलोक शर्मा को 92.94 परसेंटाइल, तनिष्क मौर्या को 92.857 परसेंटाइल, पंडित अंशु मेघनाथ को 92.857 परसेंटाइल, अभिषेक छठराज को 92.746 परसेंटाइल, श्रेयांश मिश्रा को को 92.64 परसेंटाइल, अदित्या शर्मा को 91.76 परसेंटाइल, प्रतिक कुशवाहा को 91.491 परसेंटाइल, अंजलि कुमारी को 91.273 परसेंटाइल, अनिश कुमार को 90.77 परसेंटाइल, मेहुल कुमार को 90.73 परसेंटाइल, अकांशा भार्गव को 90.54 परसेंटाइल, शारिक हुसैन को 90.52 परसेंटाइल और अभिग्यान आनंद को 90.1 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए हैं।

दूसरे सत्र की परीक्षा 2-8 अप्रैल तक होगी परीक्षा 

इनके अलावा, अमरीश कुमार जायसवाल, युवराज दुबे, अंजलि सोनी, सुरज प्रताप सिंह, हर्षित आनंद, क्षितिज कुमार, सौरव कुमार, अमन सागर, आयुषी कुमारी, साक्षम कुमार सिंह, अनामिका वर्मा, वसीम नजीब, अभिनंदन ओजस, अंकित सारंगी, हर्षित कुमार, विनायक कुमार, विकास कुमार सिंह, अमन कुमार, बिप्लब महतो, बजरंग कुमार साह, आरुष दुबे, सौऱ्य प्रताप सिंह, रोहित कुमार, प्रत्युष, अमन आनंद और सनी शर्मा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन दिया हैं। बता दें कि एनटीए जेईई मेन का दो सत्रों में आयोजन कर रही है। परीक्षा का पहला सत्र 21 जनवरी से 29 जनवरी के बीच आयोजित किया गया था, जबकि दूसरे सत्र की परीक्षाएं आगामी 02 से 08 अप्रैल 2026 तक आयोजित होंगी। पूरे जिले से कुल 3479 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन को लेकर पूरे विद्यालय में खुशी की लहर है। सचिव श्री महेश त्रिपाठी और प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि चिन्मय विद्यालय बोकारो हमेशा से परिणामों में आगे रहा है और इस बार भी ये साबित हो गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और परीक्षा के अगले चरण के लिए भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जेईई एडवांस की परीक्षा में इससे भी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा। साथ ही, उन्होंने इस बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को भी ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

और नया पुराने