16 फरवरी को घोषित JEE (Mains) परीक्षा परिणाम में दी पेन्टिकाॅस्टल असेंबली स्कूल, बोकारो स्टील सिटी के छात्रों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय परसेंटाइल अर्जित कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष सफल विद्यार्थियों में अर्पण कुमार (98.64 परसेंटाइल), हर्षित सिंह (97.84 परसेंटाइल), सत्यम चौहान (97.66 परसेंटाइल), पीयूष चावला (92.37 परसेंटाइल), स्नेहा शर्मा (92.7 परसेंटाइल) शामिल हैं। वहीं पूर्ववर्ती बैच के विद्यार्थियों में पुरुषोत्तम नारायण (98.4 परसेंटाइल) एवं अशोक कुमार (94.35 परसेंटाइल) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया। इन शानदार उपलब्धियों पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि-यह सफलता उनके परिश्रम, दृढ़ संकल्प और लगन का परिणाम है।
विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता सिद्ध की
विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण से न केवल अपनी योग्यता सिद्ध की है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया। उन्होंने छात्रों को आगामी द्वितीय स्तर की परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। विद्यालय के निदेशक रेवरेंड डॉ. डीएन प्रसाद, शैक्षणिक अधिकारी रीता प्रसाद तथा अधिशासी निदेशक डेनियल माइकल प्रसाद ने भी इस उपलब्धि को शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास, निरंतरता एवं ईमानदारी का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि- विद्यालय सदैव समग्र शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहा है, जिसका प्रतिफल आज इन उत्कृष्ट परिणामों के रूप में सामने आया है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उनके निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की।
Tags
शिक्षा
