बीएससिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 बी, क्वार्टर नंबर 3-142 से भागी 23 वर्षीय युवती को पुलिस ने बिहार के गया से बरामद कर लिया है. 13 फरवरी सेक्टर 2 बी निवासी धर्मेंद्र प्रसाद महतो ने बीएससिटी थाना में मामला दर्ज करवाया कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति ने भगाकर ले गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह द्वारा पुलिस उपाधीक्षक महोदय नगर आलोक रंजन को टीम बनाकर इस घटना की अपहृता को बरामद करने का निर्देश दिया गया।
युवती को पुलिस ने गया से किया बरामद
छापामारी टीम द्वारा 18 फरवरी को पूजा कुमारी को बिहार के गया जिला के सिविल नाईन थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। पूछताछ करने पर पूजा कुमारी द्वारा बताया गया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से गया का रहने वाला युवक आकाश कुमार पिता भुनेश्वर प्रसाद से दोस्ती हो गई, उसी के साथ सहमति से चली गई थी एवं उसके साथ मंदिर में शादी कर ली है और उसके साथ रह थी।
आमजनों से अपील
आम जनों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं एवं किसी प्रकार की सूचना/संदिग्ध गतिविधि दिखने पर अपने नजदीकी थाना/डायर 112 पर तत्काल सूचना दें। ना कि खुद कानून को हाथ में लेकर अनजान व्यक्ति के साथ मारपीट या बंधक बनाने का कार्य न करें। यह बिल्कुल कानून का उल्लंघन है। साथ ही किसी प्रकार की अफवाहिक सूचना को सोशल मीडिया पर वायरल करने से परहेज करें।
Tags
क्राइम
