सोलागीडीह स्थित वृद्ध सेवा आश्रम में राजस्थानी ब्राह्मण समाज ट्रस्ट की ओर से नवरात्र के आगमन के मौके पर पंडित सत्य नारायण शर्मा की अगुवाई पर वहां रह रहें माताजी एवम् प्रभुजी को भोजन प्रसाद कराया गया. साथ ही उनको नया अंग वस्त्र देकर उनका पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। ट्रस्ट द्वारा बृद्ध सेवा आश्रम के उपाध्यक्ष पंडित सत्य नारायण शर्मा को सम्मानित किया गया. साथ ही आश्रम में सेवा दे रहे रंजित,रेखा और दीपाली को भी वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट न अध्यक्ष के द्वारा सकुशल आश्रम चलाने की सेवा की बहुत सहाराना करते हुए कहा कि अंजनी रूपक आश्रम परिवार को जिस सुचारू ढंग से संचालित कर रहें वो साधारण इंसान के बस की बात नहीं है. मौके पर अर्चना शर्मा , पंडित सत्य नारायण शर्मा, ज्ञानचंद शर्म उपाध्यक्ष, पंकज शर्मा, दीपक शर्मा, रवींद्र शर्मा , नागेंद् रूंथला एवम् ट्रस्ट के सभ सदस्य मौजूद थे।
Tags
बोकारो