स्वयंसेवकों ने किया शस्त्र पूजन, लिया राष्ट्र प्रथम का संकल्प


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) शताब्दी वर्ष के निर्धारित कार्यक्रमों की कड़ी में 22 सितंबर से शुरू हुए  विजयादशमी उत्सव पर बोकारो महानगर के विवेकानंद नगर के सेक्टर 9डी बस्ती, वीर सावरकर नगर के भोजपुर कॉलोनी बस्ती में विजयादशमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विवेकानंद नगर(सेक्टर 8, 9 एवं 11) के सेक्टर 9डी बस्ती में निर्धारित कार्यक्रम वैशाली मोड़ दुर्गा पूजा मैदान में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वप्रथम विभिन्न प्रकार के शस्त्रपूजन किया गया। इसके साथ उपस्थित पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों तथा अन्य नागरिकों द्वारा शस्त्र पूजन में भाग लिया। 

स्वयंसेवको के लिए राष्ट्र प्रथम है 

सुभाषित, अमृत वचन एवं एकल गीत के पश्चात उपेन्द्र विद्यार्थी द्वारा संघ के 100 वर्षों तक राष्ट्र साधना किए गए कार्यों का वर्णन किया तथा संघ के स्वयंसेवकों के लिए राष्ट्र प्रथम है. इस विषय संबंध में विस्तार से क्रमानुसार प्रकाश डाला। संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के विषय में बताते हुए कहा कि समाज से प्रत्यक्ष जुड़ाव को विशेष महत्व दिया गया है। आगामी वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। संघ द्वारा निर्धारित पंच प्रण पर चर्चा करते हुए ‘स्व के भाव’ कुटुंब प्रबोधन,सामाजिक समरसता, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्य’ के बारे में बताया।  उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होने वालों में विवेकानंद नगर कार्यवाह मधुसूदन गोपालन, मुख्य शिक्षक पीयूस, प्रार्थनावाचक अश्वनी आनंद, युवराज, पूर्व जी अन्य प्रमुख रहे।

और नया पुराने