भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया


भाजपा कार्यकर्ताओ ने बिरसा आश्रम नया मोड़  पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। भाजप बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि आज झारखंड वासियों के लिए गौरव का दिन है। आज ही के दिन 25 वर्ष पूर्व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड राज्य की स्थापना की थी और धरती आबा बिरसा मुंडा के सपनों को खुशहाल झारखंड और समृद्ध बनने की कामना की थी। साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य देश के इतिहास व संस्कृति में जनजातीय समुदाय में उनके योगदान को याद करना और आने वाली पीढ़ियों को अपने सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय गौरव को संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।

मौके पर ये थे मौजूद 

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह,एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष रघुनाथ टुड्डू, शंकर रजक, धीरज झा, डॉ परिंदा सिंह, राजीव कंठ, विवेक सिंह, अवधेश यादव, ऋषभ राय, अजित सिंह, जयनारायण मरांडी,उरांक पाठक, बालेश्वर मुर्मू, विक्रम महतो, धनंजय चौबे, अनिल सिंह,चन्दप्रकाश सिंह, टिंकू तापड़िया,धर्मेन्द्र महथा,महराज सिंह चौधरी,रेषव कुमार भानु सिंह, एंजेला सिंह,बबिता देवी,प्रिति गुप्ता, कुमकुम राय, अम्बिका देवी, सुनिता देवी,आकाश कुमार, सहदेव मरांडी,हिरा गोप ,काजल दूबे, राहुल कुमार , अशोक सोरेन,बिनोद हांसदा,नेहा सोरेन ,आरती सोरेन, गुड़िया कुमारी सोरेन,अहिला सोरेन,अमिता सोरेन, कुणाल कश्यप, बबलु सिंह , फुलचंद किस्कू,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और नया पुराने