झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के तहत राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक संपूर्ण राज्य में रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 15 नवंबर को कैंप टू स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा मध एवं निषेध विभाग झारखंड सरकार योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा स्वागत संबोधन किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोकारो जिले के कुल 341 करोड़ 60 लाख 27 हजार रुपए राशि की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया एवं जिले में जिला स्तर पर मंत्री एवं विधायक द्वारा जिला स्तर पर कुल 45 योजनाओं में 101 करोड़ 83 लाख 97 हजार रुपए राशि की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। साथ जनसेतु एप की विस्तार से जानकारी दी गई.
कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया
झारखंड स्थापना दिवस पर माननीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पेयजल स्वच्छता तथा उत्पाद एवं निषेध विभाग झारखंड सरकार द्वारा जिला स्तर पर 42 करोड़ 99 लाख 9 हजार रुपए की राशि का उद्घाटन एवं 58 करोड़ 84 लाख 88 हजार रुपए की राशि का शिलान्यास किया गया। इस तरह दोनों मिलकर 101 करोड़ 83 लाख 97 हजार रुपए की राशि का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया, जिसमें ग्रामीण विकाश विशेष प्रमंडल बोकारो, नगर निगम चास, एन.आर.ई.पी. विभाग, भवन प्रमंडल विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के कुल 45 योजनाएं शामिल है, जिसमें 30 योजनाओं का उद्घाटन एवं 15 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर बोकारो जिले के कुल 91 योजनाओं में 341 करोड़ 60 लाख 27 हजार रुपए राशि का उद्घाटन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया, जिसमें 87 योजनाओं में से 269 करोड़ 76 लाख 52 हजार रुपए राशि का उद्घाटन एवं 71 करोड़ 83 लाख 75 हजार रुपए राशि का शिलान्यास किया गया, जिसमें ग्रामीण कार्य विभाग विशेष प्रमंडल बोकारो के कुल 04 योजनाएं, भवन भवन प्रमंडल बोकारो के कुल 04 योजनाएं, ग्रामीण कार्य विभाग बोकारो के कुल 79 योजनाएं एवं पथ प्रमंडल बोकारो के कुल 04 योजनाएं शामिल है।
जनसेतु एप की शुरुआत की गई है
शिकायत का समयबद्ध एवं पारदर्शी निपटारा के लिए जनसेतु ऐप की शुरुआत मंत्री द्वारा बटन दबाकर शुरू किया गया है। इस ऐप में शिकायत की स्थिति का ऑनलाइन ट्रेस, कब दर्ज हुई विस्तार से इसकी जानकारी दिया जाएगा। साथ ही नई शिकायतें दर्ज करना जो किसी भी विभाग से संबंधित हो एवं ऑनलाइन अपलोड संबंधी दस्तावेज फोटो प्रमाण पत्र भी दर्शाया गया है। समस्या का समाधान तेज और सटीक के लिए जनसेतु एप की शुरुआत की गई है। इस ऐप के संबंध में मंत्री एवं विधायक बेरमो ने उपायुक्त महोदय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत कार्य अच्छा है। इससे जिले की आम जनता की समस्या का निपटारण समय सीमा के अंदर होगा। इसमें मंत्री ने उपायुक्त झा को निर्देश दिया कि इस ऐप की जानकारी के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें, ताकि दूर दराज के लोगों को इस ऐप की जानकारी हो सके तथा वह अपने अपने मोबाइल के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति को देख सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस ऐप की जानकारी हेतु ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी गांव गांव जाकर इस ऐप के बारे में लोगों को बताए जानकारी दें। मंत्री एवं विधायकगण जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व नया मोड़ बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाया धूमधाम से मनाया।
विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को किया सम्मानित
मंत्री एवं विधायकगण द्वारा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया, जिसमें जेएसएलपीएस बोकारो, प्रखंड विकास कार्यालय बेरमो, जिला निर्वाचन विभाग बोकारो, जिला खेल कार्यालय बोकारो, जिला पंचायती राज कार्यालय बोकारो, फुसरो नगर परिषद, सिविल सर्जन कार्यालय बोकारो, चास नगर निगम चास, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय बोकारो, आपदा प्रबंधन विभाग बोकारो, कल्याण विभाग बोकारो, सिविल डिफेंस बोकारो, सामान्य शाखा बोकारो एवं झारखंड शिक्षा परियोजना के पदाधिकारी/कर्मी शामिल है।
मौके पर ये रहे मौजूद
विशिष्ट अतिथि में विधायक चंदनकियारी उमाकांत रजक, विधायक बेरमो कुमार जयमंगल सिंह, अध्यक्षा झारखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग झारखंड सरकार बेबी देवी एवं जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी शामिल हुई। मौके पर उपायुक्त झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, निदेशक डीआरडीए निदेशक मेनका, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, अंचल स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

