साइकिल रेस में दिखा युवाओं का जोश, जोहार झारखंड से गूंजा पुस्तकालय मैदान.


झारखंड स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर गुरुवार को "Cyclothon: Know Your Jharkhand" के तहत "Know your tourist place" गरगा डैम बालीडीह – नया मोड़ – कुलिंग पाउंड -जगरनाथ मंदिर – पुस्तकालय मैदान तक साइकिल रेस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य युवाओं में झारखंड की संस्कृति, पर्यटन स्थलों और गौरवशाली विरासत के प्रति जागरूकता फैलाना था। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने जोहार झारखंड  के नारों से वातावरण को उत्साह और गर्व से भर दिया। पुस्तकालय मैदान में समापन समारोह में उपायुक्त श्री अजय नाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की धरती ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब हमारी बारी है इसे गौरव दिलाने की। झारखंड का आने वाला 25 वर्ष युवाओं के हाथ में होगा। उनके जोहार झारखंड के उद्घोष पर पूरा मैदान एक स्वर में गूंज उठा। यह पल हर उपस्थित व्यक्ति के हृदय में गर्व, भावना और एकता का संचार कर गया।

साइकिल यात्रा में युवाओं का जोश और गर्व – हमारा झारखंड, हमारी पहचान

इस अवसर पर साइकिल यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। सभी प्रतिभागियों ने झारखंड के प्रति अपने प्यार, जिम्मेदारी और सपनों को भावनाओं में व्यक्त किया। साइकिल गर्ल कृति ने भी युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि साइकिल की हर पैडल के साथ झारखंड की मिट्टी का अहसास है, इसे हमें गर्व से आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी)  शताब्दी मजूमदार एवं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ)  प्रांजल ढांडा ने झारखंड स्थापना रजत जयंती वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह साइक्लोथॉन राज्य निर्माण की शक्ति, एकता और प्रगतिशील सोच का प्रतीक है। मौके पर डीसी – डीडीसी – डीपीएलआर – एसडीओ आदि ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

जोहार झारखंड - गर्व, ऊर्जा और एक नई दिशा का प्रतीक

साइक्लोथॉन: "Cyclothon: Know Your Jharkhand" केवल एक खेल आयोजन नहीं था, बल्कि यह झारखंडी अस्मिता, संस्कृति और एकता का सशक्त संदेश था। आज बोकारो की सड़कों पर साइकिल के पहियों ने यह साबित कर दिया कि हमारा झारखंड, हमारे सपनों की दिशा है और उसकी डोर अब युवाओं के हाथों में है.  मौके पर डीपीएलआर निदेशक  मेनका, सिविल सर्जन डा. ए बी प्रसाद, जिला जन संपर्क पदाधिकारी  रवि कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सफीक आलम, जिला खेलकूद पदाधिकारी  हेमलता बुन, जिला भू अर्जन पदाधिकारी  द्वारिका बैठा समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राएं व अन्य उपस्थित थे। 


और नया पुराने