लुगुबुरू में मृत महिला के आश्रित को डीसी ने दी मुआवजा राशि


लुगूबुरू घंटाबाड़ी धोरोंमगढ़ महोत्सव 2025 के दौरान 05 नवम्बर को एक दुखद घटना घटी थी, जब पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले से आई श्रद्धालु आलोका सोरेन (आयु 45 वर्ष) का पर्वतारोहण के दौरान अचानक निधन हो गया था। जानकारी के अनुसार, सोरेन अपने परिजनों के साथ पर्वत पर चढ़ाई कर रही थीं, तभी उन्हें अस्वस्थता महसूस हुई और कुछ ही क्षणों में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। वहीं, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन बोकारो द्वारा सोमवार को मृतका के परिजनों को तत्काल रु. 1,00,000 (एक लाख रुपये) की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।


और नया पुराने