15 वीं ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 30 दिसंबर तक उड़ीसा (भुनेश्वर) में किया गया था. जिसमे झारखंड का प्रतिनिधित्व आरटीसी पब्लिक स्कूल रांची ने की। इस ओपन कराटे चैंपियनशिप में उड़ीसा बंगाल, झारखण्ड, गुजरात, आसाम आदि राज्यों के 2000 कराटे छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमे झारखण्ड से 100 कराटे के खिलाडी शामिल हुए. यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन इंडिया के अध्यक्ष भरत शर्मा एवं कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के टेक्निकल डायोकार एव कराटे यूनियन इंडिया चीफ हांसी पटनायक की देख- रेख में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष भरत शर्मा ने बताया की कराटे खेल भारत का प्रसिद्ध खेल बन चुका है. झारखंड को कुल 20 गोल्ड, 30 सिल्वर, 50 ब्रॉन्ज मेडल मिला। इस तरह झारखंड को द्वितीय स्थान मिला।
सभी विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
गोल्ड पाने वाली - प्रिया कुमारी ( रांची ) सोनी कुमारी ( हजारीबाग ) जोसीखा टोप्पो, अर्चना कुजूर सिल्वर मेडल ममता मुर्मू ( धनबाद ) ज्योति कुमारी ( रांची ) रूपा कुमारी लवलीन कुमारी ( रांची ) श्रुति कुमारी ( रांची ) आदित्य कुमार महतो ( रांची ) उज्ज्वल सिंह भोगता ( रांची ) सुष्मिता कुमारी ( बोकारो ) काजल कुमारी ( बोकारो ) तन्मय कुमार गोप ( ब्रोंज मेडल ) ( बोकारो ) पलक रानी ( बोकारो ),राहुल कुमार के नाम शामिल हैं. साथ ही वेस्ट बेस्ट रेफरी और जज के लिए झारखंड उत्कल कराटे स्कूल के मुख्य प्रशिक्षक महादेव गोप को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
Tags
खेल
