स्थानीय लेखक, कवि और प्रकाशकों को मिलेगा मंच
महोत्सव में स्थानीय लेखक, कवि एवं प्रकाशक भी आयोजन समिति के सदस्यों से संपर्क कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्हें अपनी रचनाओं एवं पुस्तकों के प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने बताया कि प्रशासन द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा साहित्य प्रेमियों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोकारो शब्द सरिता महोत्सव–2026 में देश के प्रतिष्ठित लेखक, कवि, शिक्षाविद, प्रकाशक एवं साहित्य प्रेमी हिस्सा लेंगे। जिसमें भारतीय साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार–2016 से सम्मानित लेखक श्री निलोत्पल मृणाल, शिक्षाविद एवं एकलव्य संस्था के संस्थापक मोहम्मद यासिर, प्रसिद्ध कथा लेखक शिवनारायण गौर, संथाली लेखक व विश्वभारती विश्वविद्यालय के प्रोफेसर धनेश्वर मांझी, शिक्षाविद व प्रकाशक डॉ. शकुंतला मिश्रा, लेखक डॉ. विनोद खोरठा, रांची विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विनय भारत, लेखक व समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन, वॉकिंग बुक फेयर के संस्थापक अक्षय, मानवविज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. अभय मिंज, रूम टू रीड के राज्य प्रमुख श्री सूरज कुमार, सुप्रसिद्ध कवयित्री पद्मिनी शर्मा तथा रामायण आधारित काव्य रचनाओं से देश-विदेश में चर्चित कवि श्री अमन अक्षर आदि शामिल हैं।
देश भर के प्रतिष्ठित प्रकाशक लेंगे हिस्सा
वहीं, इसके साथ ही महोत्सव में एकलव्य, रूम टू रीड, पिरामल फाउंडेशन, प्रथम बुक्स, झारखंड झरोखा, विजय पब्लिकेशन, प्रकाशन संस्थान, बुक फाइंड एवं प्रभात बुक्स जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशक देश के विभिन्न हिस्सों से भाग लेंगे। मौके पर एसी मुमताज अंसारी, एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा, एनडीसी प्रभाष दत्ता, डीपीआरओ रवि कुमार, डीपीओ राज शर्मा, डीएसओ हेमलता बुन, डीडीएमओ शक्ति कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, नीति आयोग के कंसल्टेंट सुदीप्तो हाजरा आदि उपस्थित थे।
