कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई परेशानी, झारखंड के कई जिलों में शीत लहर


फ़िलहाल झारखंड के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पद रही है. गुरुवार को राज्य के पश्चिमी हिस्सों के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदग्गा व गुमला में शीत लहर का प्रभाव देखने को मिला। शुक्रवार को पश्चिमी भाग के साथ ही मध्य भाग के बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा भी शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. उसके बाद अगले दो दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 

अधिकांश शहरों का तापमान 10 डिग्री से कम 

राज्य की राजधानी रांची और जमशेदपुर को छोड़कर सभी प्रमुख जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है. रांची में गुरुवार को 10.6 और जमशेदपुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. जबकि गुमला में सर्वाधिक कम 4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. वहीं पलामू में 8.1, बोकारो में 9.0, चाईबासा में 9.6, खूंटी में 6.0, लोहरदग्गा में 8.2, लातेहार में 7.9, सरायकेला में 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.  

और नया पुराने