बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं की प्रगति एवं भुगतान स्थिति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य लाभुकों को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि के अद्यतन भुगतान की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने विशेष रूप से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि नवंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान अविलंब सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पात्र लाभुक को भुगतान में विलंब नहीं हो।
एक दिन पहले आया है आवंटन
उन्होंने कहा कि पेंशन योजनाएं सामाजिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, अतः लाभुकों को समय पर राशि मिलना अनिवार्य है। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियूष ने बाताया कि एक दिन पूर्व ही आवंटन प्राप्त हुआ है। भुगतान को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बैठक के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संरक्षण एवं पुनर्वास से संबंधित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग, बाल अधिकारों से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे तथा सभी फील्ड रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
Tags
झारखण्ड
