खेल, जोश और जुनून का संगम: बोकारो में सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ


बोकारो के मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम रविवार को खेलों के जोश और जुनून से गूंज उठा, जब सांसद खेल महोत्सव का रंगारंग आग़ाज़ हुआ। यह खेल महाकुंभ 24 दिसंबर तक चलेगा, जहां बोकारो और धनबाद क्षेत्र के करीब दो हजार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे। महोत्सव का उद्घाटन सांसद ढुल्लू महतो ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। सांसद और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने हरी झंडी दिखाकर खेलों की शुरुआत की, वहीं खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन की शपथ लेकर मैदान में उतरने का संकल्प लिया। सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला मंच है, जहां मेहनत को पहचान और प्रतिभा को दिशा मिलती है।

स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय तक जाने का मौका मिलेगा 


अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एंजेला सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच मिलता है। उन्होंने भरोसा जताया कि यहां से निकलने वाले खिलाड़ी आने वाले समय में देश का नाम रोशन करेंगे। इस महोत्सव में फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल सहित कुल 10 खेलों का आयोजन किया जा रहा है। मैदान के हर कोने में प्रतिस्पर्धा, मेहनत और जीत का जज़्बा साफ नजर आ रहा है। सुबह से ही स्टेडियम में खिलाड़ियों की चहल-पहल और दर्शकों की तालियों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। वहीं खेल के शुरुआत से पहले झारखंड के पारंपरिक छउ नृत्य का भी आयोजन किया गया।

मौके पर यह थे मौजूद 


मौके पर सांसद प्रतिनिधि एंजेला सिंह, अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह, कबड्डी से विपिन कुमार, जिलाध्यक्ष जयदेव राय, पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित लाल सिंह, परिंदा सिंह माना सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमर सोनकर, विक्रम महतो भाजपा युवा जिलाध्यक्ष विनोद महतो, फुटबॉलर अमजद अली, गौर रजवार, कनक, संगठन के रमेश बाबू, अरुण झा, सत्येंद्र सिंह, सुदामा, संजय, पायल, आरबी ओझा, संजय मोदी,  बीएन देव, निर्मल मांझी, मुरली, बोधरा, विश्वनाथ, महेंद्र संहिता ने मौजूद रहे।



और नया पुराने