अब शहरी क्षेत्र के जितने भी ज्वेलरी शॉप्स वालों को सीसीटीवी और अलार्म लगाना अनिवार्य होगा। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों के अंदर सभी एसोसिएशन और ज्वेलरी दुकानदारों को बैठक के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
व्यवसायियों को पुलिस हमेशा सुरक्षा देती रही है. तनिष्क ज्वेलर्स की घटना पर उन्होंने कहा कि पुलिस इसको लेकर काफी संवेदनशील है. अपराधी कैसे आए और किस तरह से भागे, उन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. हम इस घटना को चुनौती के रूप में ले रहे हैं. जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे।
Tags
क्राइम
