बोकारो : सितंबर 2025 में रंगदारी के लिए गोली चलाकर ट्रेक्टर चालक को घायल करने और पुन: अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए गोली चलाने के उद्देश्य से बांधडीह रेलवे साइडिंग जा रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक XUV गाड़ी, एक देशी पिस्टल तथा कारतूस बरामद किया है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी से एक और घटना टल गई है। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि ये तीनों अपराधी एक बार फिर रेलवे ठीकेदार पर गोली चलाने बांधडीह रेलवे साइडिंग पर जा रहे थे, तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी फोर व्हीलर से जा रहे हैं। पुलिस ने पीछा करते हुए गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो अपराधी भागने लगे। कुछ दूर जाने के बाद वाहन रोककर सभी भागने लगे तो पुलिस ने उनलोगों को खदेड़कर पकड़ा है।
रुकने का इशारा करने पर भागने लगे अपराधी
एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि यह बड़ी सफलता मुफ्फसिल पुलिस को मिली है। पुलिस ने रजनीश शर्मा उर्फ शुक्ला, सलमान अहमद, मोहम्मद सैफुदीन को गिरफ्तार किया है, इनके पास से पिस्टल और कारतूस, XUV गाड़ी, धमकी भरा पत्र, वायरलेस डोंगल बरामद की गई है। अपराधियों ने पूर्व के गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। रजनीश शर्मा के खिलाफ विभिन्न थानो में नौ मामले दर्ज हैं। पकड़े गए रजनीश राज का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है। चास, सेक्टर-4, चास मु. जरीडीह और बीएससिटी थाना में कई मामले दर्ज हैं।
Tags
क्राइम
