Bokaro : सीरियल चोरी मामले का पर्दाफाश, चार शातिर चोर गए जेल


बोकारो सिटी थाना क्षेत्र में पिछले कई महीनों से बंद घरों में हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी गए सोना-चांदी का आभूषण और नकद राशि बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने इसके पहले 6 जनवरी को तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले बद्दू राम उर्फ भाटिया और नीरज कुमार नायक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य साथियों के नाम बताए।

नकदी और जेवर किया गया बरामद 

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चंद्रपुरा थाना क्षेत्र से साहिल कुमार उर्फ पुग्गा और राजवीर कुमार उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान एक गले का हार, एक जोड़ा कान का झुमका, एक मंगलसूत्र, तीन जोड़ा चांदी जैसी पायल और कुल 28,500 रुपये नकद बरामद किए गए। इस छापामारी दल में बोकारो सिटी थाना के प्रभारी सुदामा कुमार दास, पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक महती बोयपाय, आरक्षी 63 सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, आरक्षी 1205 मदन प्रसाद, आरक्षी 700 विजय कुमार सिंह, आरक्षी 477 राजीव कुमार, आरक्षी 837 जितेंद्र कुमार एवं आरक्षी 1548 राकेश कुमार शामिल थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी बद्दू राम उर्फ भाटिया का आपराधिक इतिहास रहा है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

और नया पुराने