बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से बोकारो के मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन ने हरि झंडी दिखाकर किया। हाफ मैराथन 21 किलोमीटर, 10 और 5 किलोमीटर का था। वहीं दिव्यांगजनों के लिए 2 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया था।
कुल 5800 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
हाफ मैराथन में कुल 5800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 1229 महिला और 4571 पुरुष धावक शामिल हुए।धावकों के लिए जगह-जगह पर पेयजल, एनर्जी ड्रिंक, एंबुलेंस, डॉक्टर और चिकित्सा कर्मियों की व्यवस्था की गई थी। सभी विजेताओं को नकद राशि इनाम स्वरूप प्रदान किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को डायरेक्टर इंचार्ज ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में कई राज्यों के धावकों ने हिस्सा लिया।
Tags
देश
