झारखंड में नगरपालिका आम निर्वाचन के तहत बोकारो जिला के चास नगर निगम में एसडीपीओ प्रवीण सिंह पर हमला किया गया। यह घटना दिन के करीब 3.30 बजे की है. जिसमें वो घायल हो गए. इलाज के लिए उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है. इसकी सूचना मिलते ही बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. एसपी ने कहा कि कुछ लोग अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की कोशिश कर रहे थे. वहीं एसडीपीओ ने कहा कि मतदान केंद्र परिसर में काफी संख्या में लोग मौजूद थे. उन्होंने उस भीड़ को हटाने का प्रयास जब किए तो भीड़ की ओर से विरोध शुरू हो गया. इसी दौरान उन पर हमला किया गया. इस मामले में रामाशंकर सिंह को हिरासत में लिया गया है.
Tags
झारखण्ड
