रामनवमी पर निकलेगा ऐतिहासिक जुलूस, महिलाओं का अखाड़ा बनेगा आकर्षण का केंद्र


श्री बजरंग विजय समिति की बैठक राम मंदिर गोलंबर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बजरंग विजय समिति के संस्थापक एव अध्यक्ष शंभु सिंह ने किया। जिसमे 27 मार्च दिन शुक्रवार को रामनवमी जुलूस रेलवे फाटक से शुरू होकर राम मंदिर तक पहुंचेगी। इस दौरान संस्थापक शंभु सिंह ने कहा कि रामनवमी जुलूस में इस साल कुल 30 अखाड़ों का स्वागत गर्म जोशी के साथ किया जाएगा। जो कि बोकारो एवं चास के विभिन्न ईलाको से होकर राम मंदिर पर आकर समाप्त होगी।  

इस बार महिलाओं का अखाड़ा जुलूस आकर्षण का केन्द्र होगा 

शंभु सिंह ने इस बार महिलाओं का अखाड़ा जुलूस आकर्षण का केन्द्र होगा। बैठक में समिति के अनिल कुमार,कुमार राकेश रंजन,अखिलेश कुमार,विशेश्वर बम ,उमाशंकर यादव, विष्णु भगवान साव ,,कुन्दन कुमार,सुभील प्रसाद,रमन पंडित,दिपक कुमार,जितेंद्र पंडित,नितेश कुमार,राजीव सिह ,डा वेकटेश .शर्मा,सुनिल मोहंती,सुदामा रविदास,राम भागवत साहु,अखिलेश कुमार बाकी सदस्य उपस्थित रहे।

और नया पुराने