नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त सेक्टर-8/बी स्थित डीएवी इस्पात विद्यालय से मतदान को लेकर डिस्पैच का कार्य आरंभ हो गया है। सभी मतदान कर्मी अपने-अपने कर्तव्यों पर तैनात हैं। ऐसे में एक ऐसे भी मतदान कर्मी है, जो सेवानिवृत्ति के बिल्कुल नजदीक समय में भी चुनाव कार्य में तैनात है। वे चाहते तो चुनाव कार्य से छूट के लिए भी अनुरोध भी कर सकते थे, परंतु उन्होंने ऐसा नही किया। ये मतदान कर्मी हैं दुर्गा प्रसाद साहू।
16 बार चुनाव करवा चुके हैं शिक्षक दुर्गा प्रसाद
ये वर्तमान में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर मध्य विद्यालय भेंडरा प्रखंड नावाडीह में पदस्थापित हैं। इनकी सेवानिवृत्ति 28 फरवरी 2026 को है फिर भी वे चुनाव कार्य पूरे जोश से लगे हुए है। उन्होंने बातचीत के क्रम में बताया कि वे अब तक 16 बार चुनाव करा चुके हैं और सेवानिवृत्ति 28 फरवरी, 2026 को है। इसके बावजूद उन्होंने चुनाव कार्य से छूट का अनुरोध नहीं किया। वे इस कार्य से अब तक जुड़े हुए हैं। वे कहते हैं कि राज्य और देश की सेवा करने में आत्मसंतुष्टि मिलती है और वे संपूर्ण जीवन ईमानदारी से कार्य किया है।
Tags
झारखण्ड
