होली से पहले बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख की नकली विदेशी शराब जब्त


आगामी होली त्योहार को लेकर शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध निगरानी एवं  गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करने के लिए पुलिस अधीक्षक बोकारो के द्वारा निर्देशित किया गया था। उसके अनुसार शराब के अवैध कारोबार करने वालो पर सतत् निगरानी एवं आसूचना संकलन की जा रही थी। थाना प्रभारी चतरोच‌ट्टी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नरकण्डी स्थित टॉवर से सटा हुआ सोना महतो, पे०-भबरित महतो के एलबेस्टर से बना मकान में भारी मात्रा में अवैध नकली विदेशी (अंग्रेजी) शराब रखा हुआ है। थाना प्रभारी के द्वारा सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए निर्देशानुसार छापामारी दल का गठन करते हुए छापमारी दल के साथ ग्राम नरकण्डी पहुंचे। 

कमरे में मिला अवैध नकली शराब 

मकान मालिक सोना महतो से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि यह कमरा संतोष महतो. पे०-किटी महतो, सा०-बेडम, थाना-आंगो, जिला-हजारीबाग को किराये पर दिये है उसी के द्वारा अवैध शराब रखा गया है। मकान मालिक के उपस्थिति में कमरा खुलवाकर तलाशी ली गयी। कमरा में विभिन्न ब्राण्डों के भारी मात्रा में अवैध नकली विदेशी (अंग्रेजी) शराब रखा हुआ पाया गया। जिसे विधिवत जब्त सूची बनाकर जब्त किया गया। मकान मालिक सोना महतो को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य अभियुक्त के विरूद्ध छापामारी की जा रही है। आरोपी सोना महतो को गिरफ्तार कर लिया गया. विभिन्न ब्रांडों के 10 लाख रुपए मूल्य के शराब जब्त किए गए. 



और नया पुराने