स्क्रूटनी के बाद अब चास नगर निगम में मेयर पद के लिए 34 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। तीन दावेदारों का नामांकन रद्द हो गया है। जिनका नामांकन रद्द हुआ है, उसमें अनिल झा, कुसुम भारती और इस्तियाक अहमद के नाम शामिल हैं। इसके बाद 6 फरवरी को नाम वापस लेने का दिन है। अब देखा यह जाता है कि कौन-कौन से प्रत्याशी नाम वापस लेंगे। फ़िलहाल मैदान में जो प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं, उनमें अनिल कुमार वर्मा, अभय सिंह, अमर कुमार चौरसिया, अरविन्द कुमार, अरविन्द कुमार राय, अविनाश कुमार, मो. इमरान, उमेश ठाकुर, उमेश प्रसाद गुप्ता, एहसानुल्लाह शाह, गजेंद्र प्रसाद हिमांशु, गोपाल मुरारका, जमील अख्तर, जयवीर सिंह, जवाहर प्रसाद,निधि कुमारी, निमाई महतो, परिंदा सिंह, पंकज कुमार राय, प्रदीप बर्मन, प्रिया चौरसिया, मो. फैजउद्दीन अंसारी, बिनोद कुमार, भोलू पासवान,रफीक अंसारी, राजकिशोर गोप, डॉ राजकुमार, राजकुमार, रितु रानी सिंह, विकास कुमार पांडेय, विनोद मंडल, साधु शरण गोप, सावित्री देवी, मो. सुल्तान के नाम शामिल हैं।
Tags
झारखण्ड
