नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के मद्देनज़र जिले में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरिकेटिंग लगाकर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बरटांड में वाहन जांच के दौरान स्थैतिक दंडाधिकारी द्वारा वाहन संख्या JH09A-27112 से 05 लाख रुपये बरामद किया गया।वाहन जांच के दौरान बरामद राशि के संबंध में वाहन में बैठे डॉ. सुनील कुमार द्वारा संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका. जिसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। मामले की सूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को दे दी गई है।
अवैध धन के उपयोग पर रखी जा रही निगरानी
जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से लगातार निगरानी एवं जांच की जा रही है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अवैध धन के उपयोग पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या नियंत्रण कक्ष को दें।
Tags
झारखण्ड
