दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने किया खुलासा


गिरिडीह पुलिस द्वारा हरलाडीह ओपी अंतर्गत दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का  उद्वभेदन किया गया. पिछले 25 जनवरी की रात्रि में हरलाडीह ओपी क्षेत्र अन्तर्गत जतरामेला देखने गई दो नाबालिग बच्चियों के साथ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके आलोक में खुखरा (हरलाडीह) थाना में पॉक्सो एक्ट दर्ज किया गया। काण्ड के त्वरित उद्भेदन के लिए गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी, गिरिडीह के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (S.I.T) का गठन किया गया। साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर श्वान दस्ता, विधि-विज्ञान प्रयोगशाला, रांची एवं तकनीकी टीम को घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करने के लिए  प्रतिनियुक्त किया गया।

चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 

विशेष अनुसंधान दल (S.I.T) के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सहायता से इस काण्ड का साक्ष्यानुसार उद्भेदन करते हुए उक्त दोनों नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने में संलिप्त 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई एवं 04 विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश मुर्मू (उम्र करीब 26 वर्ष) पे० मोहन मुर्मू ग्राम मंडलडीह, थाना हरलाडीह ओ०पी० (खुखरा), जिला गिरिडीह, रवीन्द्र टुडू (उम्र करीब 23 वर्ष) पे० नासिर टुडू ग्राम मंडलडीह, थाना हरलाडीह ओ०पी० (खुखरा), जिला गिरिडीह, संजय टुडू (उम्र करीब 21 वर्ष) पे० सुखदेव टुडू ग्राम मझियारा, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद, सोहन टुडू (उम्र करीब 23 वर्ष) पे० जयाराम टुडू ग्राम मझियारा, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद के नाम शामिल है. 



और नया पुराने