चास के होंडा शो-रूम वर्कशॉप में लगी आग, दमकल कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा


बोकारो के चास स्थित होंडा शो रूम वर्क शॉप में रखे स्क्रैप में आग लग गई। जिसकी वजह से अफरा तफरी मच गई। आसपास के क्षेत्र में धुआं फ़ैल गया। घटना में किसी होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्टोर में रखे सामान जल गए। समय पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।


फायर ऑफिसर मो. जुनैद ने कहा कि अगर फायर स्टिंग्वियर रहता तो तत्काल आग पर काबू पाया जा सकता था फ़िलहाल संचालक को फायर एनओसी लेने को कग दिया गया है। शो रूम के प्रबंधक दीपक डे ने बताया कि आग के कारणों को पता नहीं चल पाया है, लेकिन बड़ा नुकसान होने से बच गया।

और नया पुराने