चास थाना क्षेत्र शिव शक्ति कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय संत कुमार सिंह की संदिग्ध मौत के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई. परिजनों ने इस मौत को हत्या की बात कहते हुए जोधाडीह मोड़ के समीप सड़क को जाम कर दिया। जिससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार संत कुमार सिंह अपने परिचित मंतोष के पिता के अंतिम संस्कार के लिए 28 फरवरी को बक्सर गए थे।
अंतिम संस्कार के बाद नहीं लौटे संत कुमार सिंह
अंतिम संस्कार के बाद बक्सर गए सभी लोग लौट आए, लेकिन संत कुमार सिंह घर नहीं लौटे। परिजनों का कहना है कि बक्सर से लौटे लोगों से जब पूछताछ की गई तो किसी ने सीधे तरीके से कोई बात नहीं बताई। खोजबीन के दौरान उनका संत कुमार सिंह का शव चास में निर्माणाधीन अपार्टमेंट की टंकी से बरामद हुआ। आसपास खून के निशान भी मिले हैं। परिजनों का कहना है कि उनलोगों ने थाने संत सिंह की गुमशुदगी की सूचना भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।
Tags
क्राइम
