बुधवार को होली के दिन माराफरी थाना क्षेत्र के आजाद नगर चमरिया खटाल में दो पड़ोसियों के बीच विवाद पहले मारपीट तक पहुंचा, उसके बाद उसी विवाद की वजह से मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया. घटना 3 बजे सुबह की है. दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए. उसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. बताया जाता है कि पथराव की वजह से ट्रैक्टर,टेंपो और बाइक क्षतिग्रस्त हो गए.
घटना में दोनों पक्षों से दो लोग घायल भी हुए
घटना में दोनों पक्षों से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने पांच राउंड गोली चलने की भी बात कह रहे हैं. माराफारी थाना प्रभारी मो. आजाद खान ने बताया कि होली के दिन दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. मामला थाने तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों को समझा बुझाकर भेज दिया गया. पुलिस दोनों पक्षों से आवेदन लेकर मामले की जांच में जुट गई है.
Tags
झारखण्ड
