बोकारो: सिवनडीह में एनएच-23 किनारे अवस्थित यूपी टेंट हाउस में शाम को करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। जिससे दुकान में रखे कई छोटे छोटे सिलिंडर ब्लास्ट करने लगे। सिलिंडर के ब्लास्ट होने की वजह से आग अगल बगल के कई मकानों तक पहुंच गई। जिससे कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। एनएच में कुछ देर के लिए जाम की स्थिति हो गई। मौके पर पहुंचे तीन दमकल गाड़ियों से कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। माराफारी थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल आग के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं नुकसान का आकलन भी नहीं हो पाया है।
Tags
झारखण्ड
