इस वर्ष 26/27 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। रामनवमी के दिन राष्ट्रीय राजमार्ग एवं शहर के विभिन्न मार्गों पर काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर जुलूस निकालते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने में काफी कठिनाई उत्पन्न होती है। उक्त के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने हेतु भारी वाहनों का परिचालन बंद करने एवं यातायात रूट में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। 26/27 मार्च, 2026 को रामनवमी पर्व के दौरान दिनांक 26 मार्च दोपहर 01:00 बजे से 28 मार्च, 2026 को जुलूस समाप्ति तक यातायात को सुव्यवस्थित रखने एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है.
इस तरह रूट में किया गया है बदलाव
पेटरवार की ओर से उकरीद मोड़ की ओर आनेवाली भारी वाहन को जरीडीह टोल के पास रोकी जायेगी। पुरूलिया की ओर से आई०टी०आई० मोड़ की ओर आने वाली भारी वाहन को पिण्ड्राजोरा चेक पोस्ट एवं आई०टी०आई० मोड़ पर रोकी जायेगी। चन्दनकियारी की ओर से जोधाडीह मोड़ की ओर आने वाली भारी वाहन को भवानीपुर साईड के पास रोकी जायेगी। धनबाद की ओर से जोधाडीह मोड़ की ओर आने वाली भारी वाहन को तेलमच्चो टोल के पास रोकी जायेगी। इलेक्ट्रोस्टील की ओर से आनेवाली भारी वाहनों को तेलगड़िया मोड़ पर रोकी जायेगी। बालीडीह की तरफ से उकरीद मोड़ की ओर आने वाली चार पहिया / तीन पहिया वाहन का परिचालन बांयी तरफ वर्जित रहेगा। सभी चार पहिया/तीन पहिया वाहन का परिचालन स्टेशन मोड़ से उकरीद मोड़ तक दाहिने तरफ से होगा। आवश्यकतानुसार छोटे वाहनों का परिचालन स्टेशन मोड़ में माराफारी होते हुए नया मोड़ के तरफ से भी किया जाएगा।
नया मोड़ से उकरीद मोड़ जानेवाले वाहन 12 मोड़ होकर चलेंगे
नयामोड़ से उकरीद मोड़ की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन का परिचालन सेक्टर-12 मोड़ से होते हुए पुलिस लाईन से होते हुए उकरीद मोड़ जायेंगे। माराफारी से नयामोड़ की ओर आने वाली भारी वाहन का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगी तथा भारी वाहन को रेलवे पुल के पास रोकी जायेगी। चास की ओर से आने वाली तथा उकरीद मोड़ की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन का परिचालन सेक्टर-12 मोड़ से बांए पुलिस लाईन मैदान होते हुए हाईवे से उकरीद मोड़ जायेंगे। सेक्टर-11 की ओर से हवाई अड्डा की ओर आने वाली सभी प्रकार के वाहन का परिचालन पत्थरकट्टा चौक से दाहिने गाँधी चौक होते हुए जायेंगे। राजेन्द्र चौक से राम मंदिर चौक की ओर जाने वाली वाहनों का परिचालन जुलूस के समय वर्जित रहेगा। उकरीद मोड़ बैरिकेटिंग कर पूर्णतः बंद रहेगा। नयामोड़ से उकरीद मोड़ वाले मार्ग पर जुलूस के समय बस का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेंगे। संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत वाहनों को निर्धारित समय एवं स्थल पर रोकना सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश 28 मार्च, 2026 को जुलूस समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
