टीबी मरीजों को पोषाहार देने के लिए बीएसएल सहित कई संस्थान सम्मानित


विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी की अध्यक्षता में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा टीबी कार्यक्रम में सभी प्रखंडों से पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया, जिससे टीबी मुक्त पंचायत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद द्वारा जिले में अधिक से अधिक निश्चय मित्र बनकर टीबी के इलाजरत सभी मरीजों को गोद लेने का आग्रह किया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा जिले में चल रहे टीबी कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी दी गई तथा उपलब्धियां से अवगत कराया गया। 

पोषाहार उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया

जिला के BSL, DVC (CTPS), DALMIA को निक्षयमित्र बनकर टीबी के मरीजों को पोषाहार वितरण करने के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही पिरामल स्वास्थ्य को BSL के पोषाहार वितरण में उत्कृष्ट सहयोग के लिए सम्मानित किया गया एवं जिले के सभी ब्लॉक में टीबी के उत्कृष्ट कार्य के लिए कुल 9 CHO को सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन द्वारा के द्वारा कार्यालय परिसर से दो टीबी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर  प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया गया। यह  जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही जिन्हें टीवी की शिकायत रहेगी उन्हें उपचार के नजदीकी केंद्रों के जाकर उपचार करने के बारे जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डाॅ संजय कुमार, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ श्रीमती सेलिना टुड, डॉ नवील, विधायक प्रतिनिधि कुमार प्रभात रंजन, BSL, DVC (CTPS), DALMIA, पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि तथा कर्मचारिगण एवं जिले के प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मोहम्मद सज्जाद आलम द्वारा सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया गया। 




और नया पुराने