एनएच स्थित उकरीद मोड़ - बारी कापरेटिव मोड़ का गुरुवार को राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण (एनएचआइ) के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया। निरीक्षण में पाया गया कि तेज मोड़, कम संकेतक, और रात में कम रोशनी दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं। इसके अलावा तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी भी हादसों को बढ़ा रही है।
स्पीड ब्रेकर बनाने और साइन बोर्ड लगाने का निर्णय
दुर्घटनाएं कम करने के लिए यहां साइन बोर्ड लगाने, स्पीड ब्रेकर बनाने, लाइटिंग सुधारने और पुलिस की निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी से वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान एनएचआइ की टीम समेत कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीमती सत्यबाला सिन्हा, थाना प्रभारी सेक्टर 12 एवं माराफाड़ी थाना के थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।
Tags
झारखण्ड
