नियोजन और केस वापसी पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज अप्रेंटिस संघ, आंदोलन की दी चेतावनी


अप्रेंटिस संघ की बैठक शहीद प्रेम प्रसाद स्मारक स्थल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता चंद्रकांत महतो ओर संचालन दुर्गाचरण महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप सांसद को धन्यवाद दिया गया कि जिसके माध्यम से शहीद प्रेम प्रसाद पार्क का निर्माण हुआ और संघ सांसद से आग्रह कर रहा कि अप्रेंटिस के कैजुअल बहाली को जल्द से जल्द पारित करवाया जाए. इसके अलावा बोकारो डीसी के द्वारा 6 अप्रैल को त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी. जिसमें डीसी  ने 15 दिन में इस्पात इस्पात सचिव से बात कर नियोजन में कैजुअल पर पहल करने की बात कही थी, लेकिन एक महीना बीत जाने के पश्चात अभी तक कोई पहल नहीं किया गया.  

केस को निरस्त करने पर नहीं हुई पहल 

साथ में जो 18 लोगो पर केस हुआ है, उसे निरस्त करने की बात पर भी कोई पहल नहीं हुई. अगर डीसी ओर बोकारो प्रबंधन अप्रेंटिस के मांगो पर पहल नहीं होता है तो  संघ अब उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन ओर प्रबंधन की होगी। मौके पर चंद्रकांत महतो ,प्रदीप सोरेन,दुर्गाचरण महतो, सुनील महतो,संतोष दास,राजकुमार,शंभू महतो,हीरा मांझी,उमेश सिंह,बबलू ,आदि उपस्थित थे।

और नया पुराने