करोड़ों की निकासी मामले में बड़ी कार्रवाई, ट्रेजरी से दो लेखापाल हटाए गए


उपायुक्त ने बोकारो कोषागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद उरांव, लेखा अधीक्षक राज कुमार सिन्हा, सहायक लेखापाल शैलेंद्र सिंह चौधरी तथा चंदन कुमार रजक से वेतन मद में करोड़ों  रुपये की निकासी से संबंधित मामले की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने सख्त कदम उठाते हुए कार्यरत दोनों सहायक लेखापालों शैलेंद्र सिंह चौधरी तथा चंदन कुमार रजक को हटा दिया है। उनके स्थान पर सामाजिक सुरक्षा कार्यालय से अंगद कुमार एवं जिला भू अर्जन कार्लय से खगेन दास को प्रतिनियुक्त किया गया है। 

और नया पुराने