सोमवार को सोशल मीडिया में ऑडियो क्लिप वायरल हुआ। जिसमें थाना प्रभारी, चास के द्वारा अजय नामक व्यक्ति के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। उक्त आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास, सदर बोकारो को वायरल क्लिप के संदर्भ में जॉच कर जाँच प्रतिवेदन की मांग की गई। उक्त आलोक में जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया। जिसमें उल्लेख किया गया है कि वायरल किए गए ऑडियों में पु०नि० सुषमा कुमारी, थाना प्रभारी, चास के द्वारा एक पुरुष को अमर्यादित भाषा का प्रयोग किये जाने की पुष्टि की गई। उपरोक्त जांच के आधार पर पु०नि० सुषमा कुमारी, थाना प्रभारी, चास को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक के लिए पुलिस केन्द्र, बोकारो में पदस्थापित किया गया है।
Tags
क्राइम
