बोकारो स्टील प्लांट में हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत, पत्नी को मिला नियुक्ति पत्र


बोकारो स्टील प्लांट में काम के दौरान IMF विभाग में कार्यरत संविदा कर्मी 38 वर्षीय गणेश महतो सुबह करीब 9.30 बजे क्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद उनके सहकर्मियों ने प्लांट मेडिकल यूनिट में भर्ती कराया गया. वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीजीएच रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी मोनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था. दोपहर में बीएसएल की ओर से मृतक की पत्नी मोना देवी को बोकारो स्टील प्लांट में स्थायी नौकरी का पत्र दिया गया. बीएसएल के महाप्रबन्धक (मानव संसाधन एवं संकार्य) के पत्र में यह भी जिक्र था कि आगामी 15 दिनों के अंदर मृतक के आश्रित को सभी प्रकार की देय राशि के भुगतान को सुनिश्चित कराया जाएगा। मृतक कर्मी स्व. गणेश महतो पुरुलिया जिले के धूमाडीह करकरा का रहने वाला था. 

और नया पुराने